अपराध
Trending

Crime News : पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार रात किसान की हत्या में आरोपी युवक को थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने उस समय गिरफ्तार करने में सफलता पाई जब सरकंडी रोड नहर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में आरोपी युवक गोली लगने से घायल हो गया।
असोथर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत की रखवाली कर रहे किसान सत्तार कुरैशी(80) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी थी। रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल हत्यारोपित विजय उर्फ पुत्तू तिवारी पुत्र रामकिशोर तिवारी निवासी गढ़ी मोहल्ला, कस्बा असोथर है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल, मृतक किसान की मोटरसाइकिल व 4270 रुपये नकद बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर भी किया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

हत्यारोपित विजय तिवारी के खिलाफ असोथर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। अब उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में बढ़ोत्तरी कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button