छत्तीसगढ़
Trending

संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने ली पहली बैठक, योजनाओं पर काम करने के दिए निर्देश

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी ने नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर कार्यालयीन कक्ष में नगर निगम संस्कृति विभाग के अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा, उप अभियंता सुश्री मनीषा सिंघानिया, कार्यालय लिपिक श्रीमती श्वेता शिंदे की उपस्थिति में प्रथम परिचयात्मक बैठक ली.

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

बैठक में संस्कृति विभाग की गतिविधियों, कार्यों और योजनाओं की जानकारी लेकर चर्चा की और निगम बजट में निगम संस्कृति विभाग के प्रावधान के अनुरूप योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए.

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

संस्कृति विभाग के तत्वावधान में वीरांगनाओं, शहीदों के बलिदान दिवसों, महापुरुषों,, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंतियों, पुण्यतिथियों पर उनके मूर्ति, प्रतिमा स्थलों पर होने वाले आयोजनों के वार्षिक कैलेंडर की जानकारी लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए.

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

Back to top button
📰 E-Paper