देश-विदेश
Trending

तमिलनाडु के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेंगल, भारी बारिश व तेज हवा जारी

नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठा चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में दस्तक दी। इसके कारण तेज हवा के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात फेंगल पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु- पुडुचेरी तटों को पार कर गया है। यह 70-80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसका असर से तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। यह समुद्री तट वाले अन्य राज्यों में भी असर छोड़ रहा है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका