छत्तीसगढ़

2 अक्टूबर गांधी जयंती पर यूपीआई से पेमेंट नहीं लेने का निर्णय

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ ने लिया सर्वसम्मति से फैसला, कैश लेनदेन को दिया जाएगा बढ़ावा

रायपुर : महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ की आज एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन यूपीआई के माध्यम से पेमेंट नहीं लिया जाएगा।

ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यूपीआई से पेमेंट लेने पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर चार्ज लागू होने के विरोध में पूरे भारत में 2 अक्टूबर को यूपीआई बंद का आह्वान किया गया है। इसी कड़ी में महादेव घाट रोड के व्यापारियों ने भी 2 अक्टूबर को सिर्फ नगद लेनदेन करने का निर्णय लिया है।

इस दिन सभी दुकानों में केवल कैश के माध्यम से ही व्यापार किया जाएगा। निर्णय के संबंध में सभी दुकानदारों ने अपनी सहमति प्रदान की है। ग्राहकों को पूर्व सूचना देने के लिए सभी दुकानों के सामने पंपलेट के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

Health News: आंख में दिख रहा सफेद निशान हो सकता है गंभीर बीमारी का इशारा, बच्चों को लेकर WHO की चेतावनी

बैठक में अध्यक्ष श्री विमल बाफना, महासचिव श्री राम चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री प्रशांत भागवत, सचिव श्री वैभव सालुंखे, श्री ईश्वर सिंह सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button