विशेष
Trending

दीनदयाल अंत्योदय योजना : मौली माता महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं अस्पतालों में भोजन सप्लाई कर बनी आत्मनिर्भर

महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को अस्पतालों में केंटीन के माध्यम से प्रतिमाह 5-6 लाख की आय 

रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के मागदर्षन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुसार रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम के माध्यम से संचालित लोककल्याणकारी दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत् गठित मौली माता महिला स्व-सहायता समूह, जिसका पंजीयन क्रमांक 22333204165 है, विगत 07 वर्षों से (2017 से) महिलाओं द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर में जुड़ने के पश्चात् समूह की महिलायें एक नई पहल करते हुये अस्पतालों में केंटीन का काम संचालन कर रही है, जिसमें वे चाय, नाश्ता, भोजन इत्यादि सप्लाई का कार्य कर रही है।

प्रतिदिन अस्पताल में लगभग 200 लोगो को भोजन दिया जाता है। केंटीन के माध्यम से समूह की महिलाओं को प्रतिमाह 5-6 लाख की आमदनी होती है। समूह की अध्यक्ष ने बताया जो आमदनी होती है उसे आपस में वितरण करते है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत जुड़ने के पश्चात् मौली माता स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आवर्ती निधि 10000 रू. प्राप्त कर समूह के माध्यम से ई रिक्शा खरीद कर व्यवसाय शुरू किया और आज अस्पतालों में ई रिक्शा के द्वारा ही भोजन सप्लाई कर एक सशक्त नारी की भूमिका निभा रही है साथ ही अन्य महिलाओं को रोजगार देकर उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही साथ उनकी आत्म निर्भरता सहित आत्मविश्वास इससे निरंतर बढ़ रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper