छत्तीसगढ़
Trending

उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में, प्रदेश को दी बधाई

सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा "स्वच्छता परमो धर्म:

दिल्ली /रायपुर ।  उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अपनी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की टीम के साथ पहुंचे विज्ञान भवन पहुंच गए है। कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथाें स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार ग्रहण करेंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा …. स्वच्छता परमो धर्म: स्वच्छता छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ की अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ के अपने 3 करोड़ परिवारजनों के प्रतिनिधि के रूप में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में सम्मिलित हो रहा हूं l
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के निकायों को जो सम्मान मिल रहा है यह प्रधानमंत्री माेदी के कुशल मार्गदर्शन, विष्णु के सुशासन, प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग और अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पण तथा परिश्रम का परिणाम है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper