छत्तीसगढ़
Trending

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने प्रदेशवासियों को विश्व जनजातीय गौरव दिवस और प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने समस्त प्रदेशवासियों को विश्व जनजातीय गौरव दिवस और प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रायपुर आवास में पत्रकारों से कहा कि, प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर आज भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती को विश्व जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। साइंस कॉलेज परिसर में कल 21 से अधिक राज्यों के 28 से अधिक दल के जनजातीय समाज के लोगों ने अपनी अद्भुत संस्कृति का नृत्य के माध्यम से मंचन प्रस्तुत किया।

आज सभी जिलों में विश्व जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मुंगेली जिले के खुड़िया में भी यह आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुझे शामिल होना है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का काम आज से शुरू होगा। इसके तहत घर-घर जाकर संभावित हितग्राहियों से आवेदन लिया जाएगा। और उनकी पात्रता के हिसाब से पीएम आवास देने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत मुंगेली से करने वाला हूं।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अब मिलेगा सुपर साउंड – 2025 के टॉप टाइप-सी इयरफ़ोन 13,999 में धमाका – Samsung Galaxy 5G का Phone लॉन्च सिटी हो या ऑफ-रोड, Tata के ये कार हर मोड़ पर तैयार ब्लाउज़ की शोभा बढ़ाएं – चुनें लेटेस्ट लटकन स्टाइल