छत्तीसगढ़
Trending

 उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर । उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को काली माता मंदिर, रायपुर से झंडी दिखाकर रवाना किया।

उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले कई वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button