टेक्नोलॉजी

देसी कंपनी ने सस्ते में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

स्मार्टफोन बनाने वाली देसी कंपनी Lava ने एक और सस्ता 5G फोन मार्केट में लॉन्च किया है। लावा का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। लावा का यह फोन Shark 2 5G के नाम से पेश किया गया है, जो पिछले साल आए Shark 5G का अपग्रेड है। फोन की बैटरी, कैमरे समेत कई फीचर्स को बेहतर किया गया है। कंपनी ने फोन की कीमत भी बजट रेंज में रखी है।

कितनी है कीमत?

देसी कंपनी का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 64GB में पेश किया गया है। फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है। इसे अगले महीने 10 जून को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- सोनार गोल्ड और आर्या ब्लू में आता है।

Lava Shark 2 5G के फीचर्स

लावा के इस सस्ते 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन में डस्ट और वाटरप्रूफ फीचर मिलते हैं। देसी कंपनी का यह फोन Unisoc T8200 चिपसेट पर काम करता है। इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है, जो 5G कनेक्टिविटी से लैस है।

Lava Shark 2 5Gफीचर्स
डिस्प्ले6.75 इंच HD+, 120Hz
प्रोसेसरUnisoc T8200
स्टोरेज4GB, 64GB
बैटरी6000mAh, 18W
कैमरा13MP AI, 5MP
OSAndroid 16

Lava Shark 2 5G में 6000mAh की बैटरी मिलती है। इसे चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। लावा के इस फोन में 4GB रैम दिया गया है, जिसे वर्चुअली 4GB और एक्सपेंड कर सकते हैं। वहीं, इस फोन में 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन के साथ कंपनी प्रोटेक्शन कवर, चार्जर और Type C केबल देती है।

इस फोन के बैक में 13MP का एआई कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ घर पर फ्री सर्विस ऑफर करती है।

Back to top button
📰 E-Paper