छत्तीसगढ़
Trending

अधिक दाम पर शराब बेचने वाले जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल को वाणिज्यकर विभाग ने आज गुरुवार काे निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब जिले की शराब दुकानों में अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की शिकायतें मिलीं। इसके बाद चार अधिकारियों की टीम ने महासमुंद जिले की दुकानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान, तुमगांव और झलप की दुकानों में अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी। इसके अलावा दुकानों में कर्मचारियों को बिना वर्दी और बिना पर्ची के काम करते हुए पाया गया। इन गंभीर अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के कारण जिला आबकारी अधिकारी पर यह सख्त कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि यह कदम राज्य में शराब बिक्री में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button