लाइफ स्टाइल
Trending

डाॅक्टरों ने बच्ची के पेट से निकाला एक किलाे का ट्यूमर, जानें कैसी है बच्ची की स्थित

सहरसा । श्रीनारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल में असाध्य से असाध्य रोगों का इलाज कराने दूर दराज से रोगी आते है।सहरसा जिले के बरियाही बाजार में रहने वाली चार साल की रहीसा खातुन जन्म से ही पेट दर्द से परेशान रहती थी लेकिन डाॅक्टरे रहीसा खातुन की बीमारी नहीं पकड़ पाए लेकिन उनके बालीद मो. निजाम श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल आए, जहां चाइल्ड सर्जन डॉ शाहीद मुर्तजा एनेसथेसिया, डॉ नवदीप व ओटी असिस्टेण्ड संजय मुख़र्जी ने रहीसा के पेट का सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर सहरसा में पहली बार लगभग एक किलो का ट्यूमर पेट से निकाल कर लोगों में श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल के प्रति और विश्वास बढ़ाया है।

ज्ञात हो कि संस्थान ने हाल ही में हर्ट हॉस्पिटल की शुरुआत कर कोसी के लोगों को अभूतपूर्व सौगात दी है। हर्ट हॉस्पिटल हो जाने से कोसी जैसे उपेक्षित क्षेत्र के हृदय रोगी अब श्री नारायण हॉस्पिटल में ही ईलाज कराने आने लगे हैं। इसका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मिले संस्थान की तरफ से पूरी कोशिश जारी है। कुछ ही दिनों में उत्तर बिहार के कैंसर पीड़ितों को श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल कैम्पस में अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल मिलने जा रहा है। जहां 24 घंटे कैंसर के डाॅक्टर उपलब्ध रहेंगे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper