बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस क्रिकेट ड्रामा में वह राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन में काफी तत्परता से जुटी हुई हैं। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
रिलेनशिप पर बोली अभिनेत्री
अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में जान्हवी लगातार कई शहरो का दौरा कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई इंटरव्यू दिए हैं। हाल में ही एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं। .

