छत्तीसगढ़
वार्ड 54 में जलभराव रोकने के लिए नाला सफाई शुरू; सुषमा तिलक साहू ने खुद खड़े होकर करवाया काम।

रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 क्षेत्र अंतर्गत कविता नगर बोरियाखुर्द के नाले में जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा से चर्चा कर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा को तत्काल नाला के स्पाट पर बुलवाकर जोन 10 जोन स्वास्थ्य विभाग से जेसीबी मशीन बुलवाकर कविता नगर बोरियाखुर्द नाले की बारिश पूर्व सफाई अपने सामने करवाई और नाले के क्षेत्र में गन्दे पानी का सुगम निकास कायम करवाया, ताकि इस वर्ष आगामी मानसून के दौरान बारिश में कविता नगर बोरियाखुर्द में नाला ओवरफ्लो ना होने पाए और बारिश में कहीं भी जल के भराव की समस्या का वार्ड के रहवासी नागरिकों को सामना कदापि ना करना पड़े.

