अपराध
Trending

 15 करोड़ की मादक पदार्थ बरामद

कछार (असम)। विश्वसनीय सूचना के आधार पर कछार पुलिस ने घूंघुर बाइपास पर विशेष अभियान चलाकर पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 50 हजार याबा टैबलेट्स बरामद हुईं, जो 5 पैकेट्स में छिपाई गई थीं।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और वाहन को जब्त कर लिया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को एक्स पर ट्वीट कर असम पुलिस की सराहना की। बरामद याबा टैबलेट्स की कीमत 15 करोड़ रुपये बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में सरकार नशा विरोध विशेष अभियान चला रही है। प्रतिदिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद करने के साथ ही तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य से नशा को जड़ से समाप्त करने की पुलिस को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper