छत्तीसगढ़
Trending

बिजली कटौती के चलते टेल एंड घरों तक पहुंचा पर्याप्त पानी, लोगों ने जताई खुशी

रायपुर – आज पानी आपूर्ति के समय विद्युत आपूर्ति बन्द रखने पर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नम्बर 67 एवं 68 के क्षेत्र, जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर, संजय नगर, टिकरापारा के क्षेत्र, जोन 8 के अंतर्गत सत्यम विहार के क्षेत्र के रहवासियों को पाईप लाईन के टेल एंड क्षेत्र तक घरों में पर्याप्त पानी मिला. पानी आपूर्ति के समय विद्युत आपूर्ति बन्द रखने पर सम्बंधित जोन क्षेत्र के जल विभाग के कर्मचारियों ने सम्बंधित क्षेत्रों का सर्वे किया, तो इन सम्बंधित क्षेत्रों के रहवासियों ने विद्युत आपूर्ति बन्द रखे जाने से आज सुबह पानी आपूर्ति के समय घरों में पर्याप्त मात्रा में नलों से पानी प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका