उत्तरप्रदेश
Trending

छठी मैया की कृपा से हमरे प्रदेश में खुशहाली बनल रहे : योगी आदित्यनाथ 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भोजपुरी में बोलते हुए छठ महापर्व की प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता आज सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर्व पर भोजपुरी समाज के लोगों को मंगलकामना। छठी मैया की कृपा से हमरे प्रदेश में सबके जीवन में सुख खुशहाली बनल रहे यही प्रार्थना बा।’

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सूर्यनारायण के आस्था के महापर्व “छठ पूजा” की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छठी मैया सभी का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भी सूर्य की आराधाना वी उपासना एवं लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि छठी मैया आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper