छत्तीसगढ़

मध्य जोन के सभी थानों में ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ

रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर में ई-मालखाना प्रणाली की शुरुआत मध्य जोन के थाना कोतवाली से ही की गई थी। इसी क्रम में आज थाना सिविल लाइन में ई-मालखाना का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कांबले द्वारा किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरेली: परंपरा, प्रकृति और हमारी जिम्मेदारी

इस अवसर पर डीसीपी मध्य जोन श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला, एसीपी श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री यामन देवांगन सहित थाना स्टाफ उपस्थित थे

थाना सिविल लाइन में ई-मालखाना प्रारंभ होने के साथ ही मध्य जोन के सभी 7 थानों—कोतवाली, मौदहापारा, गोलबाजार, देवेंद्र नगर, गंज, तेलीबांधा एवं सिविल लाइन—में ई-मालखाना प्रणाली प्रारंभ हो गई है।

ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से जब्त माल की डिजिटल एंट्री, रिकॉर्ड का व्यवस्थित संधारण, सुरक्षित रख-रखाव एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा तथा जब्त संपत्ति के रिकॉर्ड और उसके रख-रखाव की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनेगी।

मध्य जोन के सभी थानों में ई-मालखाना प्रणाली लागू होने से मालखाना संबंधी कार्यों में मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी तथा जब्त माल की जानकारी एवं रिकॉर्ड को आवश्यकता के अनुसार आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका