देश-विदेश
Trending

पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप के झटके 

इस्लामाबाद । भारत के पहलगाम में आतंकवादियों से खूनखराबा करवाने के बाद बिगड़े हालात को युद्ध में तब्दील करने पर आमादा पाकिस्तान पर कुदरत ने भी आंखें तरेरी हैं। मुल्क में रात लगभग 01.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी।

भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आधी रात गुजरने के बाद एक बजकर चवालीस मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। हालंकि, इस भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचनी नहीं है।

पाकिस्तान में भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भूकंप के झटके महसूस होते ही सो रहे लोग आधी रात को उठ गए और अपने घर से बाहर निकल आए। इसका सबसे अधिक प्रभाव नौशकी शहर रहा। भगर्भीय हलचल जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर शुरू हुई।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper