RADA
लाइफ स्टाइल

सत्तू में डाइट में शामिल करने के आसान तरीका

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आ चुका है और इसी के साथ अब लोगों की डाइट में भी इस मौसम में मुताबिक बदलाव होने लगा है। गर्मियों में लोग आमतौर पर ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाे और हेल्दी रखने में मदद करें। सत्तू इन्हीं में से एक है, जो भुने चने से बनाया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

यह प्रोटीन के बेहतरीन सोर्सेस में से एक है, जो आमतौर पर गर्मियों के दौरान उत्तर भारत में खाया जाता है। यह गर्मियों का सुपरफूड है और भागदौड़ भरी लाइफ में कम समय में परफेक्ट फूड ऑप्शन साबित होता है। खासकर ऐसे लोग जो वेट लॉस करना चाहते हैं, वह इसे अपनी डाइट में शामिल करें, तो कई सारे फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे वेट लॉस के लिए आप सत्तू को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

सत्तू स्मूदी

सत्तू को डाइट में शामिल करने का सबसे बढ़िया तरीका है, सत्तू स्मूदी। इसे डाइट में शामिल करने से प्रोटीन और फाइबर दोनों की कमी दूर होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान था। केला, सेब या जामुन जैसे फलों के साथ दही या बादाम के दूध के साथ 1-2 चम्मच सत्तू मिलाए और इसकी स्मूदी को तैयार करें। इसके फाइबर बढ़ाने के लिए चिया सीड्स या अलसी भी मिला सकते हैं। यह एक लो कैलोरी स्मूदी है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखती है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

सत्तू पराठा

अगर आप सत्तू को डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो सत्तू का पराठा एक बढ़िया ऑप्शन है। बोरिंग पराठे में स्वाद का ट्विस्ट लाने के लिए आप इसे ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने बेहद आसान है। गेहूं का आटा गूंथ और फिर सत्तू में नमक,जीरा, अजवाइन मिलाकर इसे पराठे में भरे और सेंक लें। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तर भरा रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

सूप और सलाद

आप सूप या सलाद में भी सत्तू मिलाकर खा सकते हैं। सूप में इसे मिलाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस गर्म पानी में सत्तू के दो बड़े चम्मच घोलकर इसे अपने सूप बेस में मिला दें। इससे सूप गाढ़ा हो जाएगा और इसमें प्रोटीन-फाइबर भी मात्रा भी बढ़ जाएगी। वहीं, आप सलाद पर सत्तू छिड़क सकते हैं या इसे टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने

सत्तू ड्रिंक

यह सत्तू को डाइट में शामिल करने का सबसे लोकप्रिय और आसान तरीका है। इसे तैयार करने के लिए 2 बड़े चम्मच सत्तू को ठंडे पानी या छाछ के साथ मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें एक चुटकी नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। यह ड्रिंक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है और आपको ज्यादा खाने से रोकता है।

ये खबर भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी S24+ पर धमाकेदार ₹43,000 की छूट

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका