पंजाब

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, GMADA के Chief Administrator को भेजा समन

पंजाब : प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर जोनल कार्यालय ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के मुख्य प्रशासक को सोमवार को अपने सामने पेश होने के लिए समन भेजा है। यह समन दो बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए ‘ज़मीन के इस्तेमाल में बदलाव’ (CLU) की मंज़ूरियों में कथित तौर पर हुई भारी अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच के सिलसिले में जारी किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ED द्वारा जारी समन में मुख्य प्रशासक या उनके किसी अधिकृत प्रतिनिधि (जो गजटिड अधिकारी के पद से नीचे का न हो) को जालंधर स्थित ED कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ग्रेटर मोहाली के रियल एस्टेट जगत में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि अब ED की जांच सीधे तौर पर गमाडा और आवास विभाग के उच्च अधिकारियों पर केंद्रित हो गई है। वही अथॉरिटी जो इन विवादित मंज़ूरियों को जारी करता है जल्द ही ED के शिकंजे में होगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका