पंजाब
Trending

पंजाब में सांसद के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

चंडीगढ़ । प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा तथा पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी व फाइनेंसर हेमंत सूद के आवास पर छापा मारा।

ईडी की टीमों ने सांसद के आवास व अन्य ठिकानों पर कई घंटे सर्च किया। सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में भारत भूषण आशु का नाम आने के बाद ईडी ने मामले की जांच की। विदेशी लेन-देन को हेमंत सूद से जोड़ कर देखा जा रहा है।

ईडी की टीम राज्यसभा सांसद अरोड़ा और हेमंत सूद से पूछताछ कर रही है। उनकी संपत्तियों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। परिवार के सभी मोबाइल फोन बंद करवा दिए गए हैं।

ईडी की जांच के बाद राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मैं एक इज्जतदार नागरिक हूं। तलाशी क्यों ली जा रही है, इसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि एजेंसीज के साथ जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उनके हर सवाल का जवाब दूंगा।’

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button