शिक्षाविद् दीपाक्षा को जैन गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

रायपुर । जैनम एकेडमी की संस्थापिका एवं शिक्षाविद् श्रीमती दीपाक्षा जैन को शिक्षा, संस्कार एवं बाल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जैन समाज के नवकार जाप ग्रुप द्वारा जैन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

श्री शांति कल्याण चातुर्मास समिति 2026 के अंतर्गत आयोजित नवकार जाप कार्यक्रम में यह सम्मान परम पूज्य मुनिराज श्री शांतिलाल विजय जी म.सा. एवं पूज्य साध्वी श्री ज्ञानदर्शिता श्रीजी म.सा. की पावन उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती दीपाक्षा जैन ने कहा कि हर बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर और सम्मान मिले। समाज अलग-अलग हों, लेकिन दिलों में प्रेम और अपनापन हो। हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएं जहां मानवता ही सबसे बड़ा धर्म हो। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा और अपने सपनों से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के बाद यह सम्मान उनकी उपलब्धियों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण सम्मान है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरु महाराज साहब की उपस्थिति में सम्मानित होना भावनात्मक और अविस्मरणीय अनुभव रहा।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती दीपाक्षा जैन जैनम एकेडमी के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। एकेडमी में नियमित कोचिंग के साथ निःशुल्क बाल संस्कार कक्षाएं तथा ड्राइंग और डांस जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी निःशुल्क कराई जाती हैं। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में भी उन्होंने सहयोग दिया है।

