
Election Results 2026: बंगाल के रुझानों में भाजपा को बहुमत…कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Election Results 2026: पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। बंगाल में बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार चल रही है और टीएमसी काफी पीछे हो गई है। असम में बीजेपी बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है। बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। केरल में यूडीएफ अच्छे अंतर के साथ आगे हो गई है और तमिलनाडु में ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुकी है। यह डीएमके के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।। पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।विधानसभा चुनावों के ताजा रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। दोनों राज्यों में पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर शशि थरूर ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव नतीजों ने मुझे हैरान किया है। वहीं केरल में कांग्रेस की वापसी पर मुझे खुशी है। राज्य में बदलाव की जरूरत थी।’ सीएम के सवाल पर थरूर ने कहा, ‘इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। ‘ देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है. असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इन नतीजों से आज यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और किसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। बंगाल में रिकॉर्ड 93 और 90 फीसदी चुनाव दो चरणों में हुआ था। बंगाल की 294 सीटें, असम की 126 सीटें, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों, केरल में 140 सीटें और पुडुचेरी की 30 सीटों पर आज रिजल्ट आना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

