छत्तीसगढ़

पाॅवर कंपनी से सीई श्री तिवारी एवं श्री श्रीवास्तव सहित 4 कर्मियों को भावभीनी विदाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी से मुख्य अभियंता श्री राजेश कुमार तिवारी एवं श्री मुख्य अभियंता अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कुल चार अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में श्री तिवारी एवं श्री श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत श्री तिवारी एवं श्री श्रीवास्तव ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ईडी(एच.आर) श्री आर.पी.नामदेव, जनरेशन कंपनी के सीई (एच.आर) श्री शशिधर ़िद्ववेदी एवं ट्रांसमिशन कंपनी की सीई (एच.आर) श्रीमती रश्मि वर्मा ने सेवानिवृत्तजनों को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।

ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

इसी तरह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य अभियंता श्री राजेश कुमार तिवारी, निज सचिव श्री नीरज कुमार मिश्रा एवं सहायक प्रबंधक श्री सुधीर गनपत राव राजिमवाले को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।

भारी बस्तों से बच्चों की सेहत पर असर: बाल आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग को NEP 2020 के तहत बस्ते का वजन तय करने की अनुशंसा की

समारोह में एमडी श्री शुक्ला ने कहा कि सेवानिवृतजनों के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। संचालन डीजीएम गोविन्द पटेल, सहायक प्रबंधक श्रीमती अनामिका मंडावी ने व आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी ने किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper