छत्तीसगढ़
Trending

लंबित वेतन मिलने पर रोजगार सहायकों ने विधायक अनुज को दिया धन्यवाद

रायपुर। ग्राम पंचायतों के महत्वपूर्ण अंग माने जाने वाले तथा ग्रामीण स्तर पर शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोजगार सहायकों को पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिला रायपुर के रोजगार सहायक संघ के सदस्यों ने विधायक धरसीवा माननीय अनुज शर्मा , से मिलकर अपने 3 माह के लम्बित वेतन के संबंध में अवगत कराया। जिस पर विधायक अनुज शर्मा जी ने तत्काल कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सी.ई.ओ. को फ़ोन पर चर्चा कर रोजगार सहायकों के लंबित वेतन को भुगतान करने के निर्देश दिए साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी कर्मचारियों का अनावश्यक वेतन न रोका जाये ।
उक्त निर्देश के उपरांत सभी रोजगार सहायकों के लंबित वेतन का भुगतान किया गया जिस पर रोजगार सहायक संघ के सदस्यों ने विधायक अनुज का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और विकास कार्यों को गति मिली है। विधायक जी द्वारा मनरेगा व अन्य योजनाओं के तहत बहुत सारे कार्य हुए हैं जिनसे स्थानीय लोगों को लाभ हुआ है।हम भविष्य में भी विधायक महोदय जीं से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका