छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कैम्प ध्वस्त

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में आज गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों का पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों के कोर जोन चिंतावागू नदी किनारे हुई है।

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए सुकमा एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुए थे , अभियान के दौरान आज गुरुवार सुबह नक्सलियों के पीएलजीएल बटालियन सदस्यों से चिंतावागू नदी के किनारे रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों एवं विस्फोटक सामान बरामद किया गया। उक्त कार्यवाही में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर , 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही शामिल थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper