इस्लामाबाद । पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुई मुठभेड़ में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन हसनैन अख्तर की जान चली गई।
ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग
सेना की मीडिया विंग ने कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर 20 मार्च को आतंकवादियों को घेरा। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी के साथ
पाकिस्तान के अखबार द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि भीषण गोलीबारी में सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन हसनैन अख्तर की जान चली गई। 24 वर्षीय सैन्य अधिकारी अख्तर झेलम जिले के निवासी थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें
सुरक्षा बलों ने इलाका घेर रखा है और बाकी आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। आईएसपीआर ने बयान में कहा है कि 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद पाकिस्तान आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

