छत्तीसगढ़
Trending

गरियाबंद जिले के सोरनामाल में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के पास से कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के साथ नक्सलियों की शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के लगभग 300 जवान मौके पर मौजूद हैं। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सली बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय थे।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ के बाद सर्चिग अभियान जारी है। इस अभियान में कई नक्सलियाें के घायल हाेने की भी खबर है। जवानाें के लाैटने के बाद ही इसकी विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button