Join us?

मनोरंजन

Entertainment news : प्रियंका चोपड़ा ने उठाया ‘टाइगर’ की रिलीज डेट से पर्दा

प्रियंका चोपड़ा ने उठाया 'टाइगर' की रिलीज डेट से पर्दा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत से लौटकर यूएस पहुंचीं। अब वे अपने काम पर वापस आ चुकी हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने नए प्रोजेक्ट की रिलीज डेट की घोषणा की, जिसका नाम ‘टाइगर’ है। उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार फिल्म में मुख्य किरदार अंबा नाम की बाघिन को अपनी आवाज दी है। प्रियंका ने यह भी बताया कि फिल्म भारत के जंगलों पर आधारित है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”टाइगर’ एक ऐसी कहानी है, जो जंगल को पकड़ती है और उसके भीतर होने वाली हर चीज को सामने लाती है- प्यार, संघर्ष, भूख, अस्तित्व और बहुत कुछ की कहानियां।’ यह 22 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसे विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय