मनोरंजन

Entertainment News : कानपुर के वैभव गुप्ता के सिर सजा ‘इंडियन आइडल 14’ का ताज

Entertainment News : कानपुर के वैभव गुप्ता के सिर सजा 'इंडियन आइडल 14' का ताज

रविवार रात लोकप्रिय टीवी शो ‘इंडियन आइडल 14’ का ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें विजेता का ताज कानुपर के वैभव गुप्ता के सिर सजा है। कानपुर के वैभव गुप्ता को इंडियन आइडल 14 की चमचमाती ट्रॉफी मिली है। इसके साथ उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेजा कार ईनाम में दी गई है। आद्या मिश्रा, अनन्या पाल, पीयूष पंवार, सुभादीप दास, अंजना पद्मनाभन के साथ वैभव भी टॉप पांच प्रतियोगियों शामिल थे और वह शो के विजेता बनकर उभरे हैं।

ये बने उप विजेता
शो में शुभदीप और पीयूष को प्रथम और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। उन्हें ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं, अनन्या इस शो की तीसरी रनर-अप रहीं। उन्हें ट्रॉफी के अलावा तीन लाख रुपये का ईनाम मिला।

सोनू निगम बने विशेष जज
सोनू निगम इस ग्रैंड फिनाले के विशेष जज रहे। उनके अलावा रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ के आगामी सीजन में ‘सुपर जज’ के रूप में नजर आने वाली नेहा कक्कड़ भी फिनाले एपिसोड में शामिल हुईं। ‘प्यारेलाल सिम्फनी’ चैलेंज के लिए वैभव ने 1991 के एक्शन क्राइम ड्रामा ‘हम’ से ‘जुम्मा चुम्मा’ गाया, जिसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर और अनुपम खेर ने अभिनय किया था। फिनाले के लिए वैभव ने आखिरी गाना सोनू निगम के साथ ‘जोरू का गुलाम’ गीत गाया।

Back to top button
📰 E-Paper