छत्तीसगढ़
Trending

ईओडब्‍ल्‍यू ने देर रात तक 15 अधिकारीयों से की पूछताछ, शराब घोटाला मामले में बढ़ाया जांच का दायरा 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए कराेड़ाें के शराब घोटाला मामले में  ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी की टीम ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है। गुरुवार को 15 जिलों के आबकारी अधिकारियों को ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी पूछताछ के लिए बुलाया। इन अफसरों से सुबह से लेकर देर रात तक पूछताछ चलती रही। अफसरों से नकली होलोग्राम वाली शराब बिक्री और उस संबंध में मिले निर्देशों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि राज्य में सरकार बदलते ही शराब घोटाले की जांच में तेजी आ गई है। हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों की ओर से राहत देने के संबंध में दायर सभी 13 याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हाईकासेर्ट के इस फैसले के बाद से ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी  की टीम फिर सक्रियता दिखा रही है। जांच और पूछताछ के लिए जिला आबकारी अधिकारियों को एक- एक कर  नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। सूत्रों से मिल जानकारी के मुताबिक, ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी  की ओर से बुलाए गए कई आबकारी अधिकारियों के नाम चार्जशीट में भी शामिल हैं, लेकिन उन्‍हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि, इन अफसरों से डीएसपी रैंक के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ से पहले  उनके समक्ष सबूत रखा जा रहा है। एक-एक दस्‍तावेज और आदेश को लेकर लंबी पूछताछ की जा रही है।  जानकारी यह भी मिल रही है कि इनमें से कुछ आबकारी अफसरों को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका