छत्तीसगढ़

सालों बाद भी निकासी व्यवस्था बदहाल, नालियों से बह रहा गंदा पानी

धमतरी। सालों बाद भी आमापारा वार्ड में निकासी व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। हालत यह है कि यहां की निकासी नाली ओवरफ्लाे होकर बह रही है। मानसून पूर्व का यह हाल है। शहर के आमापारा वार्ड की मुख्य निकासी नाली आज भी अधूरी पड़ी है। वार्ड में नाली जाम होने से दो दिन तक गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बदहाल निकासी व्यवस्था के बीच शहर के आमापारा वार्ड के डूबने की आशंका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आमापारा वार्ड की यह नाली बारिश और गंदे पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम है। लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, लेकिन न तो निगम प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इस समस्या को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। इसके चलते बारिश से पहले ही लोगों की चिंता बढ़ गई है। आमापारा वार्ड में नाली जाम होने के कारण बीते दो दिनों तक गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे वार्ड की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।

वार्ड के पंचू साहू, भीखम साहू, मोहन कुमार सहित अन्य नागरिकों ने कहा कि जब सामान्य स्थिति में नाली व्यवस्था जवाब दे रही है तो भारी बारिश के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। नालों और नालियों की सफाई, निकासी मार्गों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के बजाय जिम्मेदार विभाग अंतिम समय तक इंतजार करते हैं।

आमापारा वार्ड में नाली जाम होने और सड़क पर गंदा पानी बहने की सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने जाम नाली को खोलकर सफाई अभियान चलाया। सफाई के दौरान नाली से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की झिल्ली, डिस्पोजल सामग्री, प्लास्टिक की बाल्टियां और अन्य ठोस कचरा निकला, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही थी। निगम की कार्रवाई के बाद नाली का जाम हटाया गया और जल निकासी व्यवस्था बहाल हुई।

स्वास्थ्य सभापति निलेश लुनिया ने बताया कि नाली में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और घरेलू कचरा मिलने से जल निकासी प्रभावित हुई। उन्होंने नागरिकों से नालियों में कचरा, पालीथिन और डिस्पोजल सामग्री नहीं डालने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका