छत्तीसगढ़
Trending

मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर नेत्र सर्जन डॉक्टर गीता नेताम निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने डॉ गीता नेताम नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से की गई है।

22 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में हुई मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान मरीजों के आंखों में संक्रमण की घटना के संबंध में जांच दल गठित कर जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का समुचित रूप में पालन नहीं किया गया था। इस पर छत्तीसगढ़ शासन ने एक्शन लिया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button