पंजाब
Trending

किसानों का दिल्ली कूच आज, अंबाला में 17 दिसंबर रात तक इंटरनेट सेवा बंद

चंडीगढ़। शंभू बार्डर पर धरना दे किसान आज दोपहर फिर से दिल्ली कूच करेंगे। किसान इससे पहले भी दिल्ली कूच का प्रयास कर चुके हैं। आज किसानों का दिल्ली कूच का तीसरा प्रयास है। इससे पहले पुलिस किसानों के दिल्ली कूच को विफल कर चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


शनिवार को किसानों के दिल्ली कूच से पहले किसान नेताओ की एक बैठक भी हुई। इस बीच हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के कुछ हिस्से में 17 दिसंबर रात तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। गृह सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, बड़ी घेल, छोटी घेल, लाहड़सा, कालू माजरा, देवीनगर, हीरा नगर, सद्दोमजरा, सुलतानपुर व काकरू में शनिवार सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका