सेहत

फैटी लिवर के मरीज रोज सुबह करें ये काम, शरीर में जमी गंदगी होगी साफ, Liver होगा हेल्दी

लिवर हमारे शरीर का वो अंग है जो एक साथ कई काम करता है। लेकिन अक्सर हम अपने स्वाद के चक्कर में खराब डाइट फॉलो करते हैं, जिससे हमारे लीवर पर काम का बोझ दोगुना हो जाता है। बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोग फैटी लिवर की चपेट में बहुत तेजी से आते हैं। ऐसे में लीवर को गंभीर नुकसान से बचाने और उसे डिटॉक्स करने के लिए इन इन कुछ आसान आदतों को अपनाएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हेल्दी लिवर के लिए रोज सुबह करें ये काम:

अगर आप फैटी लिवर के मरीज हैं तो अपने सुबह की शुरुआत आप चाय-कॉफी की बजाय हल्के गुनगुने पानी के साथ करें। रोजाना एक से दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। आप गुनगुने पानी में आधा या एक चम्मच नींबू का रस भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से शरीर के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं। आप गुनगुने पानी की बजाय आंवले का जूस। हल्दी पानी या अजवाइन पानी का भी सेवन कर सकते हैं। अगर रोजाना गुनगुना पानी पीने से बोरियत होने लगे तो आप हफ्ते के सातों दिन अलग अलग डिटॉक्स वॉटर पिएं।

लीवर को हेल्दी बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो:

  • फाइबर से भरपूर होनी चाहिए डाइट: फैटी लिवर के मरीजों की डाइट में फाइबर भरपूर रूप से होना चाहिए। दिन के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, गाजर और फाइबर से भरपूर सलाद जरूर शामिल करें।
  • जंक फ़ूड को कहें स्ट्रिकली नो: अगर लिवर में फैट जमा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि डाइट में बाहर के खानपान को पूरी तरह से अवॉयड करें। खासतौर पर रिफाइंड शुगर और ट्रांस फैट को डाइट से पूरी तरह हटा दें, जिससे लीवर की सूजन तेजी से कम होगी।
  • अपने आप को रखें हाइड्रेटेड: जितना ज़्यादा पाने पिएंगे बॉडी उतनी ही हाइड्रेटेड होगी और शरीर से टॉक्सिन निकलेगा। इसलिए रोजाना आठ से नौ गिलास पानी पिएं ताकि लीवर आसानी से वेस्ट मैटीरियल को फ्लश आउट कर सके।
  • सिगरेट और शराब से बनाएं दूरी: अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो तुरंत इस आदत को छोड़ें। दरअसल, सिगरेट लिवर की कार्यक्षमता को बहुत स्लो कर देता है इस वजह से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। शराब से भी दूरी बनाए, शराब का सेवन लिवर को बुरी तरह से डैमेज करता है
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका