खेल

एफआईएच विमेंस नेशंस कप: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

एफआईएच विमेंस नेशंस कप: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

ऑकलैंड: भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेले जा रहे ‘एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2026’ में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मंगलवार को नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए पूल ए के अपने दूसरे कड़े मुकाबले में भारत ने जापान को 2-1 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत है, जिससे वह 6 अंकों के साथ पूल ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को मात दी थी। यह मुकाबला भारतीय मिडफील्डर ज्योति के लिए भी बेहद खास रहा, जिन्होंने अपने करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मैच का पहला हाफ बेहद प्रतिस्पर्धी रहा। दोनों टीमों के डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया और कई मौकों को नाकाम किया, जिसके चलते हाफ-टाइम तक कोई भी टीम खाता नहीं खोल सकी।

तीसरे क्वार्टर में खेल ने रफ्तार पकड़ी। मैच के 33वें मिनट में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे टीम ने बेहतरीन मैदानी सूझबूझ से गोल में बदल दिया। नवनीत कौर के शॉट को निक्की प्रधान ने कप्तान सलीमा टेटे की तरफ बढ़ाया, और सलीमा ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। इस शानदार गोल के लिए सलीमा टेटे को बाद में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया। हालांकि, भारत की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और ठीक दो मिनट बाद (35वें मिनट में) जापान की हिरामित्सु ऐ ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारत ने आक्रामक रुख अपनाया। 49वें मिनट में सुशीला चानू पुखरामबम ने सर्कल के किनारे से गोल पोस्ट की तरफ एक तेज पास दिया, जिसे लालरेम्सियामी ने फुर्ती से गोल में तब्दील कर भारत को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंतिम समय तक जापान इस बढ़त की बराबरी नहीं कर सका। भारत का अगला और अंतिम पूल मैच 18 जून को उरुग्वे से होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका