छत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा के डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री बारसूर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में स्थित डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री में आज रविवार को आग लग गई। इस घटना से डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है या फिर इसके पीछे किसी की बदमाशी है, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की सरकार के दौरान नक्सलगढ़ के युवाओं को रोजगार देने के लिए डैनेक्स नवा गारमेंट फैक्ट्री खोली गई थी। यहां अंदरूनी इलाके के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिया गया था। कांग्रेस सरकार के समय खुली इस फैक्ट्री में जो कपड़े सिले जाते थे, उन कपड़ों को देश के अलग-अलग बाजारों में भेजा जाता था। वहीं आज रविवार सुबह इस फैक्ट्री से धुआं उठने लगा। इसके बाद आस-पास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम की टीम मौके पर पहुंचकर कुछ घंटे के अंदर ही आग पर तो काबू पा लिया लेकिन अंदर रखा लाखों का सामान पूरी तरह से जल गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button