छत्तीसगढ़
Trending

सुशासन सरकार की पहली वर्षगांठ सफाई कर्मियों संग सेल्फी के साथ

रायपुर । सुशासन सरकार के वर्षगांठ पर सुबह की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने सफाई मित्रों के साथ सेल्फी से की। दरअसल उप मुख्यमंत्री साव ने अपने शासकीय निवास कार्यालय रायपुर में ‘पहुना’ बनकर पहुंचे सफाई मित्रों का स्वागत किया।

इस अवसर पर नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को पीपीई किट का वितरण किया। श्री साव ने कहा कि, किट मिलने के बाद वे स्वयं को स्वस्थ एवं सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की चिंता की है और नमस्ते योजना के तहत उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper