छत्तीसगढ़
Trending

कांकेर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाया, तीन मासूमाें की मौत

कांकेर  । कांकेर जिले में परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने बीती देर रात जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में परिवार के तीन मासूमाें की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। माता-पिता ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया है। फिलहाल सिविल अस्पताल पखांजूर में उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी तक जहर खाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू परेशानी का बताया जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper