RADA
राज्य

कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीछ मुठभेड़ चल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। इससे पहले शनिवार को चार आतंकी मार गिराए गए हैं। ऐसे में कुलगाम में अबतक पांच आतंकी मारे जा चुके हैं। हालांकि इन दोनों ऑपरेशन के दौरान जवान बलिदान हुए हैं।

उधर, जम्मू संभाग के जिला राजोरी में संदिग्ध रूप से चली गोली में एक जवान घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जवान के पांव में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, जिला राजोरी के मंजाकोट स्थित सैन्य कैंप में संदिग्ध रूप से चली गोली में एक जवान घायल हुआ। सूत्रों के अनुसार, गोली चलने की आवाज के साथ करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद घायल जवान का पता चला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये जवान आतंकी हमले में घायल हुआ है या दुर्घटनावश चली गोली में। इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ओटीटी पर टॉप सस्पेंस थ्रिलर जरूर देखें। अपनी गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन डे उपहार। “मनी प्लांट और तुलसी साथ, घर में लाएं सुख-समृद्धि का साथ!” रायपुर ऑटो एक्सपो 2025: 22,000 से अधिक वाहन बिके, ईवी वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता