खानपानलाइफ स्टाइल

ज्यादा उबल गया पास्ता और चाउमीन? इन आसान टिप्स से मिनटों में करें ठीक

How to fix Overcooked Pasta and Noodles: चाऊमीन और पास्ता ऐसी डिश हैं, जो बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद होती हैं. बाहर जाकर तो हम इनका स्वाद लेते ही हैं, साथ ही घर पर भी इन्हें बनाते हैं. लेकिन कई बार उबालते समय ये ज़्यादा पक जाते हैं. ओवरकुक चाऊमीन या पास्ता खाने में अच्छे नहीं लगते और उनका स्वाद भी खराब हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनसे ओवरकुक पास्ता या चाऊमीन को ठीक किया जा सकता है. आइए जानते हैं.

ठंडे पानी से धो लें: उबले हुए ओवरकुक पास्ता या चाऊमीन को छलनी में डालें और 1 से 2 मिनट तक ठंडे पानी से धो लें. इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चिपचिपापन कम होता है.

अच्छी तरह पानी निकालें: अब पास्ता या चाऊमीन को 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि सारा पानी निकल जाए.

तेल में हल्का सा भूनें: कढ़ाही या पैन में 1 से 2 चम्मच तेल डालें. आंच तेज रखें और पास्ता या चाऊमीन डालकर 1 से 2 मिनट तक तेज़ी से चलाएं. चाहें तो थोड़ा सा लहसुन या सब्जियां भी डाल सकते हैं.

अब डालें सॉस या मसाले: अंत में सॉस या मसाले डालें और हल्का सा मिलाएं. ज्यादा देर तक न पकाएं. इससे पास्ता और चाऊमीन खिले-खिले, कम चिपचिपे और दोबारा खाने लायक बन जाते हैं.

Back to top button
📰 E-Paper