उत्तरप्रदेश

वृंदावन में निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

मथुरा। श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति वृंदावन के तत्वावधान में निकाली जा रही भगवान परशुराम शोभायात्रा में धर्म एवं समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की सहभागिता देखने को मिली। शुक्रवार देर सायं शोभायात्रा में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा अपनी-अपनी टीमों के साथ वृंदावन पहुंचे तथा भगवान परशुराम शोभायात्रा में सहभागिता कर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जयकारों, बैंड-बाजों एवं आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी त्याग, तपस्या एवं धर्म रक्षा के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और संस्कारों को मजबूत किया जा सकता है।

वहीं श्याम शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करना होगा। भगवान परशुराम जी का जीवन प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर में संजय हरियाणा, बंशी लाल शर्मा,आशीष शर्मा,अर्जुन पंडित, अजय शर्मा लाला, राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित, आनंद बल्लभ गोस्वामी,सर्वेश चतुर्वेदी, ललित स्वामी, विनोद पांडे, के. के. शर्मा, स्वास्तिक शर्मा ,चंद्रकांत पांडे, कुलदीप शास्त्री, महेश दास, अनूप गौतम, पंकज चतुर्वेदी, डॉ. जमुना शर्मा एवं सौरभ शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका