देश-विदेश
Trending

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर तीन देशों की  यात्रा पर आज होंगे रवाना

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज रविवार को तीन देश सऊदी अरब, जर्मनी और स्विट्जरलैंड की छह दिनों की यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों पर विचार साझा करना है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, डॉ. जयशंकर सबसे पहले भारत-खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दो दिन रियाद रहेंगे। जीसीसी प्रभावशाली समूह है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत शामिल हैं।

इसके बाद विदेश मंत्री 10 से 11 सितंबर तक दो दिनों की यात्रा पर बर्लिन जाएंगे। तीसरे व अंतिम चरण में वे 12 से 13 सितंबर तक जिनेवा का दौरा करेंगे, जहां वे वैश्विक संगठनों के प्रमुखों व प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper