अपराध
Trending

विदेशी पैडलर 50 लाख की कोकीन के साथ गिरफ्तार

देहरादून । दिल्ली से देहरादून पहुंचे कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 50 लाख रुपये की 68 ग्राम कोकीन बरामद की है। मामले में पुलिस पूर्व में कोबरा गैंग के तीन विदेशी पैडलरों (दो महिलाओं) सहित सात आरोपितों को जेल भेज चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : नवरात्रि व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान रखें – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गत दिनों राजपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकिन की डिलीवरी के लिए देहरादून आया हुआ है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास एक विदेशी नागरिक आता हुआ दिखा। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 68 ग्राम कोकीन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है।

ये खबर भी पढ़ें : नया फोन लेने से पहले इसे जरूर देखना Under 15000 – Pratidin Rajdhani

वह तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर भारत के अलग-अलग राज्यों में कोकीन सप्लाई करता है। मुख्य सप्लायर फैयान्सी है, जो तंजानिया देश का ही रहने वाला है। बीच-बीच में भारत आता-जाता रहता है। उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है तथा मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अलग-अलग व्यक्तियों को सप्लाई करवाई जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : Vivo V50 सीरीज को लेकर सामने आई डिटेल

उसने बताया कि उसके द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है। इसके लिए उसे कमीशन मिलता है। बहरहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़  

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper