
पूर्व राविप्रा अध्यक्ष स्वर्गीय नर सिंह मण्डल को पुण्यतिथि पर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, सतनामी समाज पदाधिकारियों ने किया सादर नमन
रायपुर – आज रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नर सिंह मण्डल को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 10 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के गुरू घासीदास कॉलोनी में सतनामी समाज के सांस्कृतिक भवन प्रांगण में स्थित स्वर्गीय नर सिंह मण्डल की प्रतिमा स्थल के समक्ष रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नर सिंह मण्डल को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन किया. प्रमुख रूप से पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रतिमा स्थल पर रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नर सिंह मण्डल को रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद सुन्दर जोगी, वरिष्ठ पत्रकार सुखनन्दन बंजारे, सतनामी समाज के पदाधिकारी सर्वश्री मनीष कोसरिया, नंदू मार्कण्डेय, तुलाराम टंडन, पं.अंजोर दास बंजारे, सुखदास बंजारे, नरेश कुमार, मान सिंग गिलहरे, प्रकाश बन्दे, चेतन चंदेल सहित रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 के उपअभियंता राहुल थारानी ने सादर नमन किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

