मध्यप्रदेश
Trending

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथियों की संदिग्ध मौत, चार की हालत गंभीर

भोपाल । मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार की शाम चार जंगली हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, चार अन्य हाथियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना खितौली रेंज के सलखनियां के जंगल की है। जानकारी मिलने के बाद टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। आशंका है कि हाथियों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया या उन्हें खिलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि रिजर्व क्षेत्र के पतौर कोर, खितौलीकोर और पनपथा बफर रेंज की सीमा पर सलखनिया बीट एवं बकेली बीट के पास जंगल में 13 हाथियों का झुंड घूम रहा था। इनमें आठ हाथियों की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर आठों हाथी बेहोश होकर गिर गए। इस पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से डॉक्टरों का दल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने चार हाथियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार हाथियों की हालत गंभीर बताई। वन अमला झुंड में शामिल पांच हाथियों की निगरानी भी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमाके स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

डिप्टी डायरेक्टर वर्मा ने बताया कि रिजर्व में 60 हाथी हैं, जो अलग-अलग झुंड बनाकर घूमते हैं। इनकी देखरेख के लिए रोजाना जंगल में गश्ती दल गश्त करता है। मंगलवार को दल ने सूचना दी कि आठ जंगली हाथी जमीन पर पड़े हैं। उनमें कोई मूवमेंट नहीं है। इस पर आसपास के अलग-अलग रेंज के पांच रेंजर मौके पर पहुंचे। बांधवगढ़ और कटनी जिले के बरही से आठ वेटनरी डॉक्टरों की टीम भी पहुंच गई।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमाके स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश वर्मा के मुताबिक सभी आठ हाथी 100 से 200 मीटर के एरिया में बेहोश पड़े थे। डॉक्टरों का कहना है कि हाथियों ने किसी जहरीले या नशीले पदार्थ का सेवन किया है। इस एरिया में कोदो-कुटकी भी होती है। आशंका है कि हाथियों ने ज्यादा मात्रा या अधपका कोदो-कुटकी खाया होगा, इससे डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। सभी टीमें संदिग्ध जगहों की जांच करेगी। खेतों, तालाबों, हाथियों के मल और तालाबों की जांच की जाएगी। इसके अलावा, हाथियों के पगमार्क के आधार पर भी देखा जाएगा कि कहीं कोई पॉइजन वाला पदार्थ तो नहीं खाया।

ये खबर भी पढ़ें : धर्मेंद्र से क्यों अलग होना चाहते थे हेमा मालिनी से ? – Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button