
tips and trick
कड़ाही से तवा तक…जिद्दी चिकनाई और कालिख वाले बर्तन ऐसे करें फटाफट साफ
खाना बनाने के बाद बर्तनों को साफ करना शायद ही किसी को पसंद होता होगा. खासतौर पर कड़ाही और तवा को क्लीन करने में काफी मेहनत लगती है और टाइम भी जाता है. अगर आपक कुछ सिंपल से हैक्स पता हो तो आपका ये मुश्किल काम भी आसान हो जाएगा. कड़ाही में जिद्दी चिकनाई हो या फिर काला पड़ा हुआ तवा भी चुटकियों में कम मेहनत से साफ हो जाते हैं. इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ हैक्स जानेंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपने देखा होगा कि बहुत सारे घरों में तवा अक्सर काला ही मिलता है. दरअसल रोजाना रोटियां सेंकने के दौरान ये लंबे समय तक हीट रहता है और इसलिए जल जाता है. कड़ाही में सब्जी की छौंक लगाने और खासतौर पर जिस दिन पूरी, पकौड़े जैसी चीजें फ्राई की जाएं तो ये जल जाती है और चिकनाई भी जम जाती है. ऐसे में जान लें कि आप कैसे इसे फटाफट साफ कर सकते हैं.

