मनोरंजन

पापा बन गए, नन्ही परी के जन्म पर Varun Dhawan ने जाहिर की खुशी

नन्ही परी के जन्म पर Varun Dhawan ने जाहिर की खुशी

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है। देर रात इस बात की जानकारी मिली है। पहली बार पिता बनने पर वरुण ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया है। अब हर कोई उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी वरुण और नताशा के लिए काफी खुश हैं।

वरुण ने शेयर किया पोस्ट

कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है, इस बात की जानकारी बॉलीवुड निर्देशक और वरुण धवन के पिता ने दी थी। बताया गया था कि नताशा को लेबर पेन शुरू होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। अब हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेबी गर्ल के अराइवल की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, हमारी बेबी गर्ल यहां है। मां और बच्चे के लिए शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण।

Back to top button
📰 E-Paper