उत्तराखण्ड
Trending

 गढ़वाल सांसद  बलूनी ने  भाजपा उम्मीदवार सुषमा डिमरी के लिए  मांगे वोट

ज्योतिर्मठ ।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवार सुषमा डिमरी के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने सीमांत धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ज्योतिर्मठ में मिनी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम व ज्योतिर्मठ-औली रोप वे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के आश्वासन दिया।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को ज्योतिर्मठ नगर पालिका चुनाव मे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो व जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कही। जीआईसी तिराहे से शुरू हुआ रोड शो पूरे नगर मे घूमता हुआ मुख्य चौराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद बलूनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ज्योतिर्मठ नगर के लिए अध्यक्ष पद का बेहतरीन उम्मीदवार दिया है और उन्हें विश्वास है कि ज्योतिर्मठ की जनता विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए, ज्योतिर्मठ में मिनी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, ज्योतिर्मठ-औली रोप वे का शीघ्र निर्माण शुरू कराने व जोशीमठ ट्रीटमेंट के के लिए भाजपा उम्मीदवार को विजय श्री दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार सुषमा डिमरी को जिताइये ज्योतिर्मठ की गारंटी उनकी है।

इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार सुषमा डिमरी ने गढ़वाल सांसद से ज्योतिर्मठ पैनखंडा को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल कराने, ज्योतिर्मठ की बहुओं को भी ओबीसी आरक्षण का लाभ दिलाने, अनुसूचित जाति, जनजाति व सामान्य वर्ग के परिवार जो सरकारी भूमि पर काबिज हैं उन्हें मालिकाना हक दिलाने का आग्रह किया। भाजपा उम्मीदवार ने 23 जनवरी को अधिक अधिक मतदान कर भाजपा को मजबूत करने की अपील की।

पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के संचालन में हुई इस सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी, चुनाव प्रभारी गजपाल बर्त्वाल, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान, चुनाव संयोजक/ निवर्तमान पालिकाअध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, पूर्व पालिकाअध्यक्ष रोहणी रावत, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजिया रावत, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल, कृष्णमणि थपलियाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शांता भट्ट, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण, दिनेश पंवार, कलम सिंह राणा, सुभाष डिमरी, कैप्टन मदन सिंह, भगवती प्रसाद नम्बूरी,अमित सती, रविंद्र साह, चक्रधर सिंह साह, मुकेश कुमार व भाजपा महामंत्री प्रदीप फरस्वाण सहित सभी वार्डों के सभासद उम्मीदवार व बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका