छत्तीसगढ़

नगर निगम रायपुर में सामान्य सम्मिलन बैठक 28 मार्च को

सभी पार्षदगणों को अपने विचार रखने का समान अवसर देंगे : सभापति  सूर्यकान्त राठौड़

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में नगर निगम रायपुर द्वारा सामान्य सम्मिलन ( बजट ) की बैठक दिनांक 28 मार्च 2025 को प्रातः 11 बजे आहुत की गयी है. सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने बताया कि सुविधाजनक दृष्टि से सामान्य सभा सभागार में पार्षदगणों की बैठक व्यवस्था, मीडिया गैलरी में प्रिंट और इलेक्ट्रॉॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था, दर्शकगणों की बैठक व्यवस्था को सुविधायुक्त बनाने का कार्य करवाया जा रहा है. बैठक में सभी पार्षदगणों को अपने विचार रखने का समान अवसर दिया जायेगा. सामान्य सम्मिलन ( बजट ) बैठक में मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा, जो पार्षदगण तर्को और तथ्यो पर अपनी बातें रखेंगे, उन्हें नगर निगम सदन में बोलने का उचित अवसर दिया जायेगा।
नगर निगम रायपुर के सदन को उच्च गरिमा के साथ संचालित करने का सभी पार्षदगणों के साथ मिलकर प्रयास किया जायेगा। रायपुर नगर निगम सदन के कार्य अन्य नगर निगमों के लिए श्रेष्ठ उदाहरण बन सके, इसका प्रयास करेंगे। सभी पार्षदगणों से अच्छी तरह निगम सदन चलाने सहयोग मांगेंगे। निगम सदन में अच्छा वातावरण देने कार्य और प्रयास किया है. अच्छे वातावरण में बैठकर अच्छे विचार नगर हित में आएंगे और सकारात्मक चर्चा के साथ नगरवासियों की जनअपेक्षाओं को पूरा करने कार्य हो सकेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper